पटना के एएन कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर मुस्तैद सुरक्षाकर्मी और चुनाव नतीजों का इंतजार करते विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक।

Bankipur By-Election Results: पटना के एएन कॉलेज मतगणना केंद्र में 3 अगस्त 2026 को जारी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की समाप्ति तक प्रशांत किशोर को 6,269 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 5,124 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,145 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 884 वोट पाकर तीसरे पायदान पर बनी हुई हैं।

पटना के एएन कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और त्रिस्तरीय पहरे के बीच 14 टेबलों पर मतों की गिनती चल रही है। कुल 31 राउंड में से अब तक 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती चरणों में जहां प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त हासिल की, वहीं चौथे राउंड में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने भी वोटों का अंतर कम करने की जोरदार कोशिश की। इस उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग 1.30 लाख वोटों की गिनती जारी है। एएन कॉलेज के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और हर राउंड की घोषणा के साथ ही हलचल तेज हो रही है।

See also  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य, कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे : धरमजीत सिंह

जानिए पांचवें राउंड का हाल
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाए हुए है। पांचवें राउंड के बाद आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 2,319 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1,534 वोट मिले हैं।

6वें राउंड में भी बढ़त बरकरार
छठे राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 8,152 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 3,451 वोटों का अंतर हो गया है।