बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिलासपुर में कहा कि प्रदेश में अभी एक भी झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बिना डिग्री के इलाज की कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झोलाछाप डॉक्टर याने बिना किसी डिग्री के प्रैक्टिस करने वाले तथाकथित डॉक्टर। वैसे तो छत्तीसगढ़ में ऐसे झोलाछाप डॉक्टर या फिर नीम हाकिमों की भरमार है मगर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की आधिकारिक जानकारी ये है कि प्रदेश भर में ऐसे कथित फर्जी डॉक्टर एक भी नहीं है। उनके मुताबिक ऐसा कोई भी झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर रहा है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिली तो उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। यह बात उन्होंने न्यायधानी बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

See also  CG News: मंडाविया की राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज बैठक, टीएस सिंहदेव वर्चुअल बैठक में होंगे शामिल

निजी अस्पतालों की शिकायतों पर जांच जारी

मंत्री ने निजी अस्पतालों को लेकर मिल रही शिकायतों पर कहा कि कई मामलों की जांच अभी चल रही है। जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में, दवा छिड़काव जारी

श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कुछ जिलों में मलेरिया के केस आए थे, लेकिन अब हालात काबू में हैं। प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

अपोलो में आयुष्मान योजना पर जल्द होगा फैसला

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना की सुविधा न मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से बातचीत चल रही है। बहुत जल्द इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि मरीजों को योजना का लाभ मिल सके।

See also  Chhattisgarh News: सुशासन तिहार में भिड़े धरमलाल कौशिक और राजेंद्र शुक्ला, मंच पर ही दे दी गाली

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पीपीपी मोड पर, गरीबों का इलाज होगा फ्री

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का संचालन अब पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर होगा। उनका दावा है कि इस व्यवस्था के बाद गरीब से गरीब मरीज को भी इलाज के लिए जेब से एक रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। सरकार का लक्ष्य आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देना है।

FAQ: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

सवाल 1. क्या प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टर हैं ?

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार प्रदेश में कोई झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर रहा। शिकायत मिलने पर जांच होगी

सवाल 2. निजी अस्पतालों की शिकायतों पर क्या होगा ?

जांच चल रही है। आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

सवाल 3. मलेरिया की स्थिति कैसी है ?

कुछ जिलों में केस आए थे, अब स्थिति नियंत्रण में है। दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान चल रहा।

सवाल 4. अपोलो अस्पताल में आयुष्मान योजना कब शुरू होगी ?

See also  राज्य में अब इन दो जातिगत विभागों को किया गया पृथक, राजयपाल से अनुमोदित

अस्पताल प्रबंधन से चर्चा जारी, जल्द फैसला लिया जाएगा

सवाल 5. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कैसे चलेगा ?

पीपीपी मोड पर संचालन होगा। गरीब मरीजों का इलाज मुफ्त होगा