Atal Statue Scam: कटघोरा नगर पालिका में स्थापित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता का मामला तूल पकड़ गया है। आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
“सिर्फ उप-अभियंता पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा”
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी साबित होने के बाद भी सिर्फ एक उप-अभियंता पर कार्रवाई कर पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। संगठन का कहना है कि यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें
- निष्पक्ष जांच: प्रतिमा निर्माण प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए
- दोषियों पर कार्रवाई: जांच में CMO, ठेकेदार सहित अन्य दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए
- जिम्मेदारी तय हो: निर्माण में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों को कठघरे में खड़ा किया जाए
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
FAQ: कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद
विवाद किसको लेकर है ?
कटघोरा नगर पालिका में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता
किसने किया प्रदर्शन ?
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन का प्रयास किया
युवा कांग्रेस की मांग क्या है ?
उच्च स्तरीय जांच, CMO और ठेकेदार समेत सभी दोषियों पर कार्रवाई
पुलिस की भूमिका क्या रही ?
प्रदर्शनकारियों को अर्धनग्न प्रदर्शन से रोका, परिसर में भारी बल तैनात
आरोप क्या है ?
सिर्फ उप-अभियंता पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश


