तीन बहनों ने पास की नीट
कबीरधाम के नेउर गांव में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तीनों बहनों और उनके परिजनों को बधाई देते उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

NEET Exam: कबीरधाम (कवर्धा) जिले के नेउर गांव की तीन प्रतिभाशाली सगी बहनों—किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने एक साथ नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश में मिसाल पेश की है। एक ही परिवार की तीन बेटियों के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चयनित होने की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं नेउर गांव पहुंचकर तीनों छात्राओं और उनके माता-पिता (भगवती महोबिया व राम महोबिया) को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्राओं से उनकी स्कूली शिक्षा, नीट की तैयारी और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच घर पर रहकर तीन बहनों का एक साथ नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफल होना अन्य विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

सीमित संसाधनों में ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलता

तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से नीट की तैयारी की और पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे का मार्गदर्शन करती रहीं। इनमें से दो बहनों—ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है, जिन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला से पढ़ाई की है। वहीं बड़ी बहन किरण ने दूसरे प्रयास में नीट क्रैक किया है, जिनकी स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई से हुई है।

See also  करबला तालाब के सौंदर्यीकरण में लापरवाही, विधायक हुए नाराज, अभियंताओं को एक जोन से दूसरे जोन भेजा

डॉक्टर बनकर समाज और क्षेत्र की सेवा करने का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि सही दिशा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने तीनों बहनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उत्कृष्ट संस्थानों में अनुभव प्राप्त करें और डॉक्टर बनने के बाद अपने क्षेत्र तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता दें। उन्होंने परिजनों की भी सराहना की, जिन्होंने अपनी बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

(FAQs)

प्रश्न 1: नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तीनों बहनों के नाम क्या हैं और वे किस जिले से हैं?

उत्तर: नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली बहनों के नाम किरण, ज्योति और सुमन महोबिया हैं। वे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के नेउर गांव की रहने वाली हैं।

See also  CG News: मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना को बर्बाद किया, कार्पोरेट बंधुआ मजूदर बनाएंगे: टीएस सिंहदेव, कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

प्रश्न 2: तीनों बहनों ने नीट परीक्षा की तैयारी किस प्रकार की?

उत्तर: तीनों बहनों ने किसी बड़े शहर में जाने के बजाय अपने घर पर ही रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से एक-दूसरे की मदद करते हुए नीट की तैयारी की।

प्रश्न 3: ज्योति, सुमन और किरण ने किस-किस प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की?

उत्तर: ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास की, जबकि उनकी बड़ी बहन किरण ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।

प्रश्न 4: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बहनों से मुलाकात के दौरान क्या कहा?

उत्तर: डिप्टी सीएम ने इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी बताया और तीनों बहनों को भविष्य में एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज व जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश दिया।

प्रश्न 5: तीनों बहनों ने अपनी स्कूली शिक्षा कहाँ से पूरी की है?

उत्तर: ज्योति और सुमन ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला से पढ़ाई की है, जबकि बड़ी बहन किरण ने सरस्वती शिशु मंदिर, पांडातराई से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है।

See also  इजराइल की एयर स्ट्राइक में गाजा में 12 मंजिला इमारत ढही, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह