Food safety department action against unsafe mango ice candy in Bastar
बस्तर में जांच रिपोर्ट के बाद मैंगो आइस कैंडी की बिक्री, वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया।

Mango Ice Candy Ban in Bastar: बस्तर में बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी मैंगो आइस कैंडी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में भीम का मैंगो आइस कैंडी को असुरक्षित मिली है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने पूरे बस्तर जिले में इसके विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी थोक और चिल्हर व्यापारियों को मैंगो आइस कैंडी की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। बाजार में उपलब्ध स्टॉक को वापस मंगाकर नियमानुसार नष्ट करने के लिए भी कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कहीं इस उत्पाद की बिक्री या भंडारण पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति या कारोबारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दो खाद्य उत्पादों पर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी पूनम कुंजाम ने बताया कि भीम का मैंगो आइस कैंडी और वीबा एगलेस मयोनीज अमानक पाए गए हैं। इसी वजह से पूरे बस्तर जिले में इनके विक्रय, वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है।

See also  गुड न्यूज: भारत और इजरायल का कमाल, सिर्फ पाइप में मारना होगा फूंक, चुटकियों में पता चलेगा कोरोना है या नहीं

नागरिकों से विभाग की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से इन खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करने की अपील की है। साथ ही कहीं इनका भंडारण होने की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करने को कहा गया है। खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायत विभाग के टोल-फ्री नंबर पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।