meeting of state office-bearers at the BJP state office
meeting of state office-bearers at the BJP state office

25 Years of Prime Minister Narendra Modi’s public service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा और जनसमर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और संगठन के प्रति उनके समर्पण की जानकारी दी।

बैठक में सरकार के मंत्री भी मौजूद थे। शिवप्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्या कोई सोच सकता था कि कश्मीर में धारा 370 हट सकती है। क्या राम मंदिर निर्माण की कल्पना की जा सकती थी। उन्होंने पूर्व सीडीएस के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को फ्री हैंड दिया था।

उन्होंने कहा कि इतना सब कुछ होने के बावजूद उनका संगठन के प्रति समर्पण सीखने लायक है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक साढ़े चार घंटे चली और इस दौरान पूरे समय प्रधानमंत्री मोदी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने एक फोन भी नहीं उठाया और न ही किसी की पर्ची ली। 59 पदाधिकारियों ने संबोधित किया और प्रधानमंत्री पूरे समय हर व्यक्ति की बात सुनते रहे।

See also  CG News: आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल: पूर्व कोषाध्यक्ष जसबीर सिंग चावला की साथियों संग 'घर वापसी'

विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कूच बिहार में प्रधानमंत्री की एक सभा की जरूरत थी। उस दिन का कार्यक्रम पहले से तय था। मोदी तक बात पहुंची तो उन्होंने सुबह का कार्यक्रम करने के लिए कह दिया। सुबह 9 बजे सभा हुई और इसमें भी लाखों लोग जुटे। संगठन के प्रति समर्पण उनके जीवन की विशेषता रही है।

राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कैबिनेट की बैठक भी कर लेते हैं। चेहरे पर कोई थकान नहीं होती। काम करने की ऊर्जा सीखने लायक है। वे जितने अच्छे वक्ता हैं, उतने ही अच्छे श्रोता भी हैं। मोदी ने देश को स्वच्छता सिखाई। महिलाओं की आबादी कम होते देख बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आंदोलन चलाया। हर परिस्थिति में एक जैसा रहने की क्षमता उनकी विशेषता है।

उन्होंने नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया। देश के स्वभाव को कैसे बदला जा सकता है, ये उन्होंने बताया। आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश मजबूत हुआ है। वर्ष 2011 तक देश में 350 स्टार्टअप थे, जो बढ़कर 14 हजार हो गए हैं। 11 देश आज यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं। ग्रेट निकोबार जैसे फैसले इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को जोरदार तरीके से आयोजित करने का आह्वान किया।

See also  ASP के तबादलों पर PHQ ने दायर किया कैविएट.. टीआई के तबादले पर हाई कोर्ट ने दिया स्थगन…

पीएम नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा: साय

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य से नक्सल समस्या के उन्मूलन के लिए हर संभव सहयोग दिया है। पिछले वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक नक्सलवाद का प्रभावी सफाया रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के गहरे आत्मीय संबंधों को रेखांकित किया और पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि राज्य निर्माण के समय नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले का सघन दौरा कर संगठन को मजबूती दी थी। यही कारण है कि उनका छत्तीसगढ़ से बहुत पुराना और अटूट नाता है।

FAQ: पीएम नरेंद्र मोदी का सेवा के प्रति समर्पण

सवाल 1. भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कहां और किसने संबोधित किया?

जवाब: यह बैठक रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने संबोधित किया। बैठक में सरकार के मंत्री और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

See also  मप्र में सियासी ड्रामा जारीः अब कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार करने की तैयारी, सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, राजधानी नहीं छोड़ने के निर्देश

सवाल 2. 17 सितंबर से कौन सा विशेष कार्यक्रम शुरू हो रहा है?

जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर (मोदी के जन्मदिन) से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

सवाल 3. शिवप्रकाश ने मोदी के बारे में क्या कहा?

जवाब: उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण सीखना है तो मोदी से सीखें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की साढ़े चार घंटे की बैठक में मोदी पूरे समय मौजूद रहे, बिना फोन उठाए 59 पदाधिकारियों की बात सुनी। वे जितने अच्छे वक्ता हैं, उतने ही अच्छे श्रोता भी हैं।

सवाल 4. बैठक में और किन उपलब्धियों का जिक्र किया गया?

जवाब: बैठक में धारा 370 हटना, राम मंदिर निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर में सेना को फ्री हैंड, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप की संख्या 350 से 14 हजार होने का जिक्र किया गया।