पेइचिंग। चीन में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए जो हाल के कुछ हफ्तों की तुलना में एक दिन में सामने आए मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 63 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे जिसके बाद देश में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 82,052 हो गई है। इसी के साथ देश में वैश्विक महामारी के फिर से भयावह होकर लौटने की चिंताएं बढ़ गई हैं।

1000 से ज्यादा विदेश से आए मामले

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक रविवार तक देश में 1,280 मामले ऐसे थे जो विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं। इनमें से 481 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 799 का अब भी इलाज चल रहा है जिसमें से 36 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आयोग ने बताया कि शनिवार को चीनी भूभाग से सामने आए 99 मामलों में से 97 वे हैं जो हाल में विदेश से लौटे हैं। शनिवार को ही 63 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो होती है लेकिन लक्षण नजर नहीं आते। इनमें भी 12 ऐसे लोग हैं जो विदेशों से संक्रमित होकर लौटे हैं। एनएचसी ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आए 332 लोगों समेत ऐसे 1,086 मामले अब भी डॉक्टर की निगरानी में हैं।

See also  रावण दहन पर ट्रैफिक जाम से अगर आप बचना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, कहां रहेगा जाम जानने के लिए पढ़िए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में समूह स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने  लोगों से रक्षात्मक उपायों को मजबूत करने और भीड़ लगाने से बचने को कहा।

कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहे अन्य देशों में फंसे चीनी नागरिकों के चीन सरकार की मदद से देश लौटने के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन किया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।