एम्स ने की पुष्टि, दोनों ही मरीज कटघोरा के

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये दोनों ही केस मंगलवार को कोरबा जिले के कटघोरा में ही सामने आए हैं। उनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दो और नए मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीज की संख्या अब 23 हो गई है, जबकि प्रदेश में अब कुल 33 केस हो गए हैं।

एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि कटघोरा में मिले मरीज में से एक महिला 50 वर्ष और एक पुरुष 41 वर्ष है। 12 अप्रैल को इनका सैंपल लिया गया था और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है।

इन दो नए मामलों के सामने आने बाद कटघोरा में अकेले संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो चुके हैं। वहीं कोरबा जिले में कुल संख्या 25 हो गई है, जबकि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।

See also  Bastar Dussehra Started : 75 दिवसीय दशहरा महोत्सव, कांटों के झूले पर चौथी बार विराजी पीहू दास ! देखें तस्वीरें…

इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में 7 और रविवार को एक ही दिन में 6 पॉजेटिव केस मिले थे। सोमवार को एक भी मरीज नहीं मिला था, लेकिन मंगलवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया और पिछले 48 घंटे के भीतर मरीजों की संख्या 15 हो गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।