टीआरपी न्यूज। चीन के उत्तरी हिस्से में एक व्यक्ति ने अपनी मां को एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि आसपास के लोगों को इसकी जानकारी चल गई और उन्हें कब्र से निकाला गया, जिसमें वह जिंदा मिलीं। वह बुरी तरह से डरी-सहमी थीं। इस घटना के बाद बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चीनी मीडिया के मुताबिक, महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

उस व्यक्ति के पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर 2 मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है।

महिला को बचाने वाले लोगों ने बताया कि बुजुर्ग इतनी डरी हुई थी कि कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगाती रहीं। बेटे की उम्र 58 साल है और मां वांग 79 वर्ष की हैं।

See also  नक्सलियों ने टीआरएस के वरिष्ठ नेता एन श्रीनिवास राव का किया अपहरण

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।