कांकेर। गुरुवार की रात तड़ोकी थाना क्षेत्र के मुरनार के जंगलों में डीआरजी को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब जवानों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया।

मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कोरर बुधियारमारी एलजीएस कमांडर दीपक उर्फ पीलाराम 5 लाख का इनामी और किसकोड़ो एलजीएस सदस्य रतिराम ईनामी1 लाख रुपए के रूप में की गई। डीजीपी डीएम अवस्थी ने खुद कांकेर जाकर जवानों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई किया और नगद पुरुस्कार भी दिया।


4 नक्सली मार गिराने का डीजीपी का दावा:

डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डीआरजी के जवानों को ट्रेनिंग देकर फोर्स के साथ नक्सल इलाके में भेजा जाता है। कांकेर में भी 35 जवानों ने जंगल में जाकर बड़ी बहादुरी के साथ आॅपरेश किया है।

चार वेपन मिले हंै इससे यह स्पष्ट है कि चार नक्सली ढेर हुए होंगे, और कुछ नक्सली घायल भी हुए होंगे। घायलों और दो मारे गए नक्सली को उनके साथी ले गए ऐसा लगता है। दो एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 315 बोर बन्दूक बरामद किया गया है।

See also  आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में किया कांकेर एसपी ऑफिस का घेराव

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के खिलाफ थाने में हत्या, लूट, डकैती जैसे कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस दौरान एडीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह, आईजी बीएसएफ जेबी सांगवान सहित पुलिस के अधिकारी जवान मौजूद रहे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।