रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोेना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आज दोपहर तक 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. वहीँ इनमें 1 केस राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके से बताया जा रहा है. जहां एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 376 हो गयी है.

मिले आंकड़ों के मुताबिक जशपुर से आज एक ही दिन में 16 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि महासमुंद से 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वहीं कोरबा में 2 और नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीँ बिलासपुर और राजधानी रायपुर से 1-1 कोरोना मरीज मिला है। हालांकि रायपुर के बारे में ये खबर है कि ये प्राइवेट लैब की रिपोर्ट है। रायपुर में कोरोना पॉजेटिव मिली मरीज महिला है, जो देवेंद्र नगर की रहने वाली बतायी जा रही है। लिहाजा रायपुर के मरीज के बारे में और जांच करायी जा सकती है।

See also  CG News : प्रदेश के महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।