गरियाबंद। कोरोना को लेकर देश भर में संवेदनशील हालात है। इस बीच तस्कर गांजा की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने गांजा तस्करों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। गरियाबंद जिले में गांजा जब्ती की बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए शीशे पर अति विशेष सेवा लिखकर आरोपी गांजा तस्करी कर रहे थे।

दरअसल यह मामला छुरा के पास का है, जहां पुलिस ने 12 लाख 60 हजार का गांजा सहित बोलेरो वाहन जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने शीशे पर अति विशेष सेवा रायपुर नगर पालिका निगम रायपुर लिख रखा था। आरोपी जब छुरा के पास पहुंचे तो पुलिस पेट्रोलिंग को देखकर भय से भाग खड़े हुए। बता दें कि छुरा को कंटेंटमेंट जोन घोषित करने के बाद बेरीकेटिंग की गई है, ऐसे में जब आरोपी यहां पहुंचे तो बेरीकेट व पुलिस स्टाफ को देखकर भाग गये। पुलिस ने 12 लाख 60 हजार का गांजा समेत बोलेरो को जब्त कर लिया है।

See also  भरे जाएंगे राजस्व विभाग में पटवारी, आरआई और सहायक ग्रेड 3 के पद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।