दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से केयर टेकर को बंधक बनाकर 5 आपचारी बालक फरार हो गए है। हालांकि बाल संप्रेक्षण गृह से फरार बच्चों में 2 बच्चों की वापस आ जाने की खबर है, जबकि तीन बच्चे अब भी पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह से दर्जन भर से ज्यादा नाबालिग बच्चे भागने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक पांच अपचारी बालकों ने आधी रात को केयर टेकर को कपड़े की रस्सी बनाकर बांध दिया था। उसके बाद जेब से चाभी निकालकर पीछे के बाउंड्रीवाल की दीवार फांदकर भाग निकले। बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों का कहना है कि रात को अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे बालोद पुलगांव मुख्य मार्ग होते हुए शहर की ओर भागे है। देर रात ही घटना की सूचना पुलगांव पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि भागे अपचारी बच्चे 10 दिन पहले ही चोरी के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। जिसमें से 2 अपचारी पहले भी बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुके हैं और भागने की घटना में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

See also  एसएमएस-2 के पास तीस फीट की ऊंचाई पर मिली बीएसपी कर्मी की लाश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।