मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के केस में रोज नए-नए खुलासे होते जा रहे है। साथ ही सुशांत केस और भी उलझता जा रहा है। वही सीबीआई जांच का आज 12 वां दिन है, आपको बताते चले की सीबीआई ने एक हफ्ते के अंदर मामले पर काफी गहरी छानबीन की है और इसका असर भी साफतौर पर दिख रहा है।

बता दे की रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने लगातार 4 दिनों में करीब 35 घंटे सीबीआई ने पूछताछ की है। अब इस मामले में सीबीआई ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी पर शिकंजा कसा है। श्रुति मोदी के वकील की तरफ से स्टेटमेंट आया है जिसमें उलटा सुशांत की बहनों पर ही तरह-तरह के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि सुशांत मामले में आने वाले कुछ दिन काफी अहम होने वाले हैं, सुशांत सुसाइड मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूम रहे सभी किरदारों से सीबीआई की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

See also  बिग ब्रेकिंग : तीन दिन से लापता भारत माता स्कूल के 4 बच्चे ओडि़शा से बरामद, स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे

प्रॉपर्टी हासिल करना चाहतीं थी बहनें

श्रुति मोदी के वकील आशोक साराओगी ने कहा है कि- सुशांत की बहनें सुशांत को कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें। 25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। उनकी बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर आना चाहती थीं और सुशांत के सारे स्टाफ को निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत सिंह राजपूत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। प्रियंका सुशांत के पैसों से महंंगे गहने खरीदती थीं। जब सुशांत अपनी बहनों के साथ थे तब उन्हें रिया से उनकी बहनें नहीं मिलने देती थीं। मगर किसी तरह रिया कुछ सेकंड्स के लिए सुशांत से मिल पाई थी।

सुशांत नहीं जाना चाहते थे बहनों के साथ

सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ मेंबर ने सुशांत की तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। ये बात सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंच गई।इसके बाद से सुशांत ने अपनी बहनों के साथ ना जाने का फैसला किया। उनकी बिजनेस क्लास का टिकट कैंसल कर दिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर कड़ा प्रहार: अचानक पहुंचे उड़नदस्ते ने जप्त की 1740 घनमीटर रेत, मंचा हड़कंप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।