बालोद। जिले के हथौद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड कर चुका है। बस थोड़ी ही देर में वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके लिए यहां बड़Þी तादाद में लोगों की भीड़ मौजूद है। अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोग तमाम गांवों से आए हैं। उनका कहना है कि वे अपनी मर्जी से आए हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं पीएम को आवेदन भी देने आई हैं। हालांकि सुरक्षा के चलते उसका आवेदन शायद ही प्रधानमंत्री के हाथ तक पहुंच पाए। पंडाल में काफी दूर-दूर से लोग आए हैं। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, धरम लाल कौशिक समेत कई नेता मौजूद हैं।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:

यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोगों को पूरी तरह जांचने परखने के बाद ही पंडाल में जाने की इजाजत दी जा रही है।

थोड़ी ही देर में शुरू होगा संबोधन:

प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे मंच पर आएंगे जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

See also  अब 5 माह की बच्ची तीरा की जान बचाने के लिए पीएम मोदी हुए भावुक... तुरंत लिया एक्शन, दवा पर 6 करोड़ किया माफ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।