वाशिंगटन। अमेरिका में चीनी एप टिकटॉक का भविष्य लगभग तय हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप का दो अमेरिकी कंपनियों वालमार्ट और ओरेकल के साथ संभावित सौदा अगर नहीं हो पाता है, तो वह इस ऐप को बंद कर देंगे। ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी कि माइक्रोसॉफ्ट का टिकटॉक को खरीदने का विचार ठीक है, जैसा कि कंपनी इस बारे में बात कर रही है और इस डील का कुछ हिस्सा अमेरिका को देना होगा।

Tiktok के जरिए अमेरिकी नागरिकों की निजी डेटा की जानकारी

ट्रंप ने Tiktok को बंद करने की चेतावनी देते हुए टिकटॉक पर आरोप लगाया है कि इस ऐप से चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।

See also  तनातनी जारीः अमेरिका ने चीन को दिया झटका, राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत करने से किया इनकार

कंपनियों ने एक शुरुआती समझौता किया

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘इस पर काम चल रहा है। मैंने शुरुआती सहमति दी है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘वे काम करेंगे, वे ओरेकल और वालमार्ट दोनों बेहतरीन कंपनियां हैं। ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन काफी प्रतिभाशाली हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘‘तो अगर हम इसे टिकटॉक बचा सकते है, तो हम बचाएंगे और अगर ऐसा नहीं हो सकेगा, तो हम इसे बंद कर देंगे।” ट्रंप ने कहा कि इन कंपनियों ने एक शुरुआती समझौता किया है और उनके लिए सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है। 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।