टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। जब तक युवक की मौत नहीं हो गई, तब तक टंगिये से उसके चेहरे पर वार करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने युवक के साथी पर भी हमला किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

टंगिये और पत्थर से चेहरे पर कई वार

जानकारी के मुताबिक, कंचन बाघ क्षेत्र में पानी की टंकी के पास देर रात करीब 11 बजे युवक की हत्या कर दी गयी। युवक की पहचान स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को 5-6 बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान टंगिये और पत्थर से चेहरे पर कई वार किए गए। इसके चलते युवक की शिनाख्त होने में भी परेशानी हुई।

See also  Mission 2023: सीएम भूपेश बघेल ने पाटन से की दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्ष को दिए आवेदन

युवक का दोस्त सदमे में, मौके पर एक कार भी मिली

सीएसपी एमएस चंद्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर और जानकारी जुटा रही है। परवेज के साथी की हालत गंभीर होने के साथ वह काफी सदमे में है। ऐसे में पुलिस उससे कुछ खास पूछताछ नहीं कर सकी है। पुलिस को एक कार भी मौके पर मिली है। इसके मालिक का नाम राजा श्रीवास बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।