मुंबई। सुशांत सिंह ( Sushant Singh )राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग केस की जांच में CBI, NCB और ED लगातार जुटी है अब इनके साथ ही NIA की भी एंट्री हो गई है। इस मामले में अब तक बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए हैं। इसी दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दो दिनों तक चली पूछताछ में सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant singh ) और रिया चक्रवर्ती ( Riya Chakraborty ) की टैलेंट मैनेजर जया साहा ने किया कई अहम खुलासे किए हैं।

सीबीडी वह ड्रग है जो भारत में है बैन

टैलेंट मैनेजर साहा ने बताया कि उसने ही श्रद्धा कपूर के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सीबीडी ऑइल का इंतजाम किया था। पूछताछ के दौरान एनसीबी ने जया को श्रद्धा के साथ हुई उसकी वॉट्सऐप चैट्स दिखाते हुए इस बारे में कई सवाल किए। जया ने श्रद्धा के लिए सीबीडी ऑइल का इंतजाम करने की बात मान ली। सीबीडी वह ड्रग ( Drugs case ) है जो भारत में बैन है।

See also  BREAKING: पार्टियों में कोकीन की सप्लाई के साथ ही नशे की लत लगाती थी यह युवती, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पूछताछ में जया साहा ने माना कि वे श्रद्धा कपूर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती ( Riya Chakraborty ), फिल्ममेकर मधु मंटेना वर्मा और खुद के लिए भी सीबीडी ऑइल का इंतजाम करती थीं। वहीं एनसीबी ने जया से जब नम्रता शिरोडकर के साथ उनकी चैट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हां चैट तो उसी की है, लेकिन उसे इस बारे में कुछ याद नहीं है।

Drugs case में अब तक इन एक्ट्रेस के नाम शामिल

ड्रग्स केस की जांच में अब तक कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दिया मिर्जा, नम्रता शिरोडकर और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा शामिल हैं।

NCB ने करिश्मा को भी समन जारी किया

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी मंगलवार को बुलाया था। हालांकि, उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए 25 सितंबर के बाद आकर बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। करिश्मा और जया साहा टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान में एक साथ काम करती हैं।

See also  नशीली दवाओं की ग्रामीण इलाकों में भी होने लगी है तस्करी, पुलिस ने पकड़ा 01 लाख का कफ सीरप

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सोमवार को आया

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सोमवार को आया। मैनेजर करिश्मा के साथ उनकी वॉट्सऐप चैट सामने आने पर यह खुलासा हुआ था। दीपिका ने चैट में करिश्मा से पूछा था- माल है क्या? उन्होंने करिश्मा से हशीश और वीड की मांग की थी। दोनों के बीच यह बातचीत 28 अक्टूबर 2017 को हुई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 
Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।