रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद में अंधविश्वास ( Death by superstition in Chhattisgarh ) के चलते तड़के एक युवक की मौत हो गई। युवक को लकवा होने पर परिजन ने झाड़-फूंक कर उसे केरोसिन तेल पिला दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बालोद जिले के डौंडी से करीब 20 किमी दूर ग्राम पंचायत घोटिया के बीचपारा निवासी खुमान सिंह (42) पिता मेहतर सिंह को लकवा हो गया। इस पर परिजन ने पहले अंध विश्वास के चलते झाड़-फूंक कराई। फायदा नहीं हुआ तो मंगलवार को खुमान सिंह के परिजन ने उसके शरीर में मिट्टी के तेल की मालिश की।

मिट्टी का तेल फेफड़े से श्वांस नली में गया, जिससे मौत हुई

फिर उसे भी थोड़ा साथ मिट्टी का तेल पिला दिया। इसके बाद खुमान की तबीयत और भी बिगड़ गई। तड़के करीब 4 बजे परिजन डौंडी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय ठाकुर ने बताया कि मिट्टी का तेल फेफड़े में जमा होकर श्वास नली में चला जाता है। इससे सांस लेना बंद हो जाता है।

See also  Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों का शव न लाना सरकार की असंवेदनशीलता: दीपक बैज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।