रायपुर। IPL betting राजधानी पुलिस और सायबर सेल ने रविवार को कोरोड़ों की सट्टापट्टी का खुलासा किया है। चलती कार में IPL सट्टा खिलाते हुए 6 सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद राशि सहित मोबाइल और कमियूनिकेटर मशीन बरामद किया है।

राजधानी में हर बार की तरह इस बार भी सटोरिए आईपीएल मैच के दौरान सक्रिय हो गए हैं। इधर पुलिस भी सटोरियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते राजधानी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी चलती कार में आईपीएल का सट्टा खिलाते थे। कमियूनिकेटर मशीन के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था। इधर सायबर सेल और तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरिए को दबोचा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ की सट्टापट्टी,17 लाइन का कमियूनिकेटर,30 मोबाइल जब्त किया है। 1 लैपटॉप समेत 55 हजार रुपए नगदी भी बरामद किया है।

See also   सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड :  GDP की रफ्तार से झूमा शेयर बाजार, ये 10 शेयर बने रॉकेट

Chhattisgarhसेजुड़ी Hindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ें The Rural Press कीसारीखबरें।