बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पर इस बार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने गुरुवार रात अपने ही कमांडर को मार दिया। इसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने गृहग्राम में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि नक्सली कमांडर के मारे जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसी इंचार्ज था कमांडर

जानकारी के मुताबिक, नक्सली नेता विज्जा मोडियम उर्फ बदरू (34) गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसी इंचार्ज था। सूत्रों के अनुसार, गंगालूर और किरंदुल के बीच इतावर के जंगलों में नक्सली नेता की हत्या की गई है। इस हत्या के पीछे का कारण अभी भी नहीं पता चल सका है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  DJ पर सरकार ने दिखाई सख्ती, जारी की नई गाईडलाइन, डीजे लगाने वाली गाड़‍ियों का परमिट होगा निरस्‍त, अवमानना की होगी कार्रवाई