लिस्बन। footballer Cristiano Ronaldo पुर्तगाल और युवेंतस के सुपर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने आज इसकी पुष्टि की है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र द डेली मेल के मुताबिक पांच बार बालोन डी ओर जीत चुके रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय टीम से अलग हो गए हैं और अब वह स्वीडन के साथ बुधवार को होने वाले नेशंस लीग मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

यह खबर दूसरी टीमों के लिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि रोनाल्डो नेशंस लीग में स्पेन और फ्रांस के खिलाफ खेले थे और इसके कुछ दिन बाद ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका मतलब यह है कि इन दो दोस्ताना मुकाबलों के दौरान वह कई अन्य खिलाड़ियों के सम्पर्क में आए हैं. समाचार पत्र लिखता है कि रोनाल्डो में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और अभी वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

See also  गौठान दिवस पर कलाकारों के साथ जमकर थिरके सीएम भूपेश बघेल, देखें तस्वीरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।