नई दिल्ली। (India-US 2+2 talks) भारत-अमेरिका 2+2 बातचीत के बाद जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने चीन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने चीन को खतरा बताते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता के सामने कोई भी खतरा होगा तो उसके खिलाफ अमेरिका नई दिल्ली के साथ खड़ा रहेगा।

भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी को लोकतंत्र और पारदर्शिता का दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका न सिर्फ चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ से पैदा किए जा रहे खतरों बल्कि सभी तरह के खतरों के खिलाफ आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन की तानाशाह सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘हमारे नेता और नागरिक बहुत ही स्पष्ट तौर पर देख रहे हैं कि चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी लोकतंत्र, कानून के शासन, पारदर्शिता…की मित्र नहीं है।

See also  BIG BREAKING: राजधानी के पंडरी थाना में CUSTODIAL DEATH मामले में SI सहित 3 आरक्षक लाइन अटैच

मुझे यह कहते हुए खुशी है कि भारत और अमेरिका न सिर्फ सीसीपी की तरफ से पैदा किए जा रहे खतरों बल्कि सभी तरह के खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।