बिजनेस डेस्क। यूरोप में एकबार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अमेरिकी चुनाव को लेकर जारी चिंता के चलते शेयर बाजार में मंदी छाई है। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 39,922 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, NSE के 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में 160 अंक की गिरावट आई है। इस गिरावट में निवेशकों के 1.59 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

बैंकिंग शेयरों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बैंक निफ्टी में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी अंत में 537 अंक गिरकर 24,233 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 170 अंक गिरकर 17,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।

See also  Stock Market में भारी गिरावट! निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, ये है बड़ी वजह

बाजार में भारी गिरावट के कारण

  • कोरोनावायरस का बढ़ता प्रकोप- अमेरिका, रूस, फ्रांस और अन्य यूरोप के देशों में वायरस दोबारा तेजी फैलने लगा है। इससे कई देशों में नए प्रतिबंधों को लागू किया जा सकता है।
  • US प्रेसिडेंशियल इलेक्शन – अमेरिका ने 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। ऐसे में निवेशक बाजार में निवेश को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।
  • राहत पैकेज में देरी- मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि राहत पैकेज को चुनाव के बाद जारी किया जाएगा। क्योंकि, रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेट्स के बीच इस मामले पर बातचीत सही दिशा में नहीं पहुंच पा रही है।
  • ग्लोबल बाजारों में गिरावट – मंगलवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली। इसमें यूरोपियन बाजारों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
  • दिग्गज शेयरों में गिरावट- भारतीय शेयर बाजार में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते बाजार में गिरावट को सहारा मिला। बुधवार को आरआईएल, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
See also  सेंसेक्स 204 और निफ्टी 95 अंकों की बढ़त के साथ बंद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।