श्रीनगर। (Terrorists Encounter in Jammu and Kashmir shot down 4 terrorists) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी है। जम्मू के नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ चल रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराए हैं।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास सुबह 5 बजे से गोलाबारी शुरू हो गई। जम्मू के जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा “लगभग 5 बजे कुछ आतंकवादियों ने नगरोटा इलाके में बान टोल प्लाजा के पास सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। वे एक वाहन में छिपे हुए थे।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। नगरोटा और उधमपुर के टिल्टिंग क्षेत्र से किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  नई पहल: केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह कल, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को न्योता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।