टीआरपी न्यूज़। गुरुग्राम निवासी एक युवती के साथ दो युवकों ने गैंगरेप कर उसे रोड पर फेंक दिया। गैंगरेप की शिकार युवती (27) मंगलवार की सुबह अग्रोहा के पास नंगथला गांव में सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। होश में आने के बाद युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलरूप से रोहतक की रहने वाली है और फिलहाल गुरुग्राम में रहती है।

पहली शादी पलवल के कोशी में हुई थी

उसकी पहली शादी पलवल के कोशी में हुई थी, जिससे वह खुश नहीं थी, इसलिए उसने पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद उसने जींद जिले के गांव दनौदा निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया, जिससे उसे दो साल की बेटी भी है। प्रेम विवाह से उसके माता-पिता खुश नहीं थे। उसका दनौदा निवासी पति से भी झगड़ा चल रहा है।

See also  Coronavirus Cases In India: ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 52 लाख के पार, एक दिन सामने आए 86821 नए मामले

फोन करके हिसार जिले के अग्रोहा में बुलाया

युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी एक युवक अनिल से फोन पर बात हुई और उससे दोस्ती हो गई। सोमवार को अनिल ने फोन करके उसे हिसार जिले के अग्रोहा में बुला लिया। अग्रोहा आने के बाद एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर बरवाला रोड पर ले गया। कुछ दूर चलने पर उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और पहले से ही वहां खड़ी एक कार में बैठा दिया, जिसमें दो युवक और बैठे थे, जो उसे खेतों में सुनसान स्थान पर बने एक कमरे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया जिसे पीने से वह बेहोश हो गई। सुबह उसने खुद को गांव नंगथला के पास सड़क पर पड़े हुए पाया। अग्रोहा थाना के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान पर अनिल व दीप नामक युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

See also  बड़ी खबर- हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है : सूत्र

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।