टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में सोमवार तड़के आग लगने से 13 दुकानें जलकर खाक हो गईं। बता दें कि जिन दुकानों में आग लगी वो सभी दुकानें बांस बल्ली से बने हुए थे। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली।

इन दुकानों को पर्यटकों की आमद को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अस्थाई रूप से बना रखा था। सूचना पर अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकानें जल चुकी थीं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इसे हादसा या आगजनी से जोड़कर देख जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के जलजली के पास स्थानीय लोगों ने अस्थाई रूप से दुकानें लगा रखी थीं। रोज की तरह पर्यटकों के जाने के बाद रविवार रात करीब 9 बजे दुकानें बंद कर दुकानदार घर लौट गए। इस बीच एक दुकान में अचानक आग लग गई। जिसके कारण लाइन से बनी अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंच गए।

See also  अगर आपको है किस्मत का ताला खुलने का इंतजार तो...पढ़ें पूरी खबर

यहां एक स्थान पर डोलती है धरती

मैनपाट के पर्यटन स्थल जलजली में एक स्थान पर धरती डोलती है। इसके चलते यहां पर्यटकों की भीड़ जुटती है। नए साल के चलते बड़ी संख्या में सैलानी इन दिनों मैनपाट पहुंचे हुए हैं। उनकी सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने बास-बल्ली लगाकर अस्थाई रूप से छोटी-छोटी दुकानें बना रखी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…