बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड हो या खेल जगत के स्टार सभी के लिए बिता हुआ साल 2020 बहुत बुरा साबित हुआ। लेकिन साल 2021 की शुरुवात में ही अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर पर खुशियों का आगाज शुरू हो गया है।

दरअसल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट कर बेटी का पिता बनने की जानकारी दी है। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा है कि आप लोगों को खुशी के साथ यह सूचित करना चाहते हैं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

साथ ही विराट ने लिखा अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।’

See also  Vice President Oath: सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…