नई दिल्ली/मुंबई। देशभर में वेब सीरीज ‘तांडव’ web series tandav पर controversy मचे बवाल के बाद वेब सिरीज़ के डायरेक्टर प्रोड्यूसर ने विवादित हिस्सा हटाने का फैसला किया है। दरअसल, तांडव वेब सीरीज के रिलीज के पहले दिन से ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं, सूचना मंत्रालय ने निर्माताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बिना शर्त माफी मांग चुके हैं निर्माता

इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित ‘तांडव’ वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं ने बिना शर्त माफी मांगी और कहा कि उनका किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। वेब सीरीज के एक एपिसोड में कथित तौर पर ‘‘धार्मिक भावनाएं” आहत होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी।

ये है माफी का मजमून

‘तांडव’ के कास्ट एवं क्रू की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘वेब सीरीज तांडव पर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर हम करीब से नजर रख रहे हैं और आज एक चर्चा के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हमें बताया कि उन्हें वेब सीरीज के विभिन्न पहलुओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें और अर्जियां मिली हैं जो इसकी सामग्री द्वारा लोगों की भावनाओं को आहत करने संबंधी गंभीर चिंताओं और आशंकाओं के बारे में हैं।

See also  सिंहदेव-बृहस्पति विवाद- विधायक को जारी होगा कारण बताओ नोटिस- पीएल पुनिया

बयान में कहा गया, ‘‘तांडव काल्पनिक कहानी पर आधारित है और किसी भी गतिविधि, व्यक्ति या घटना से इसकी समानता होना विशुद्ध संयोग है। इसके निर्माताओं और कलाकारों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म की भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति (जीवित या मृत) का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

इसमें कहा गया, ‘‘तांडव की पूरी यूनिट लोगों द्वारा जताई गयी चिंताओं पर संज्ञान लेती है और यदि इससे गैर-इरादतन तरीके से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…