टाटीबंध में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला
टाटीबंध में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

रायपुर। टाटीबंध में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे सामने से आ रही ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। मौके पर पहुंची आमानाका थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय असलम और 20 वर्षीय राजा उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों युवक रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक से बुरी तरह कुचले असलम और राजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Unnao Accident : कानपूर-लखनऊ हाईवे में भीषण हादसा, दूसरे दिशा में पहुंचे ट्राला से टकराए चार अन्य वाहन