रायपुर। Congress Incharge PL Punia प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 3 दिन तक कई दौर की बैठक होगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के सामने प्रदेश सरकार के मंत्री अपने विभागों के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि सरकार योजनाओं की जानकारी पदाधिकारी जनता को दे सकें।

उन्होंने निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर कहा कि निगम-मंडल में नियुक्तियां जल्द होगी। पीसीसी चीफ से बात करेंगे कि नियुक्तियों में देरी क्यों हो रही है। वहीं, उन्होंने कृषि कानून के खिलाफ किसानों के चक्का जाम को लेकर कहा कि कांग्रेस किसानों के समर्थन में है और चक्का जाम का समर्थन करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  शर्मनाक हरकतः दिल्ली के क्वारैंटाइन सेंटर में जमातियों ने पेशाब भरी बोतल फेंकी, मेडिकल स्टाफ पर थूका; केस दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।