अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 4 आतंकी को किया ढेर
अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 4 आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के श्रीगुफवारा शलगुल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलोंको कामयाबी मिली है। दरअसल मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।

हालांकि मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक शव बरामद नहीं हुए हैं। शव बरामद होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें सेना की 3-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) सीआरपीएफ और एसओजी शामिल है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

बावजूद इसके सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई, फिर भी गोलाबारी जारी रही। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हुए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

See also  West Bengal Bypoll : नतीजे से पहले चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर लगाई जश्न पर लगाम!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…