रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित एक्शन-कॉमेडी-पारिवरिक फ़िल्म लव दीवाना (LOVE DIWANA) पूरी तरह बनकर तैयार है। एक्शन सुपरस्टार दिलेश साहू (Action superstar Dilesh Sahu) की यह फिल्म लव दीवाना 8 नवंबर से प्रदेश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में धमाल मचाने को तैयार है। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के निर्माता मोहित साहू (Producer Mohit Sahu) ने फिल्म के ट्रेलर और गीतों के क्रमवार रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।

फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और गीत इस खास दिन होगा रिलीज, दर्शकों का इंतेजार खत्म
फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और गीत इस खास दिन होगा रिलीज, दर्शकों का इंतेजार खत्म

कल यानि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अद्भभूत संयोग के अवसर पर फिल्म का ट्रेलर ट्रेलर और गीत रिलीज किया जायेगा। छत्तीसगढ़वासियों की फिल्म को लेकर बेकरारी शीघ्र समाप्त होने वाली है. फिल्म निर्माता मोहित साहू (Producer Mohit Sahu) को विश्वास है कि अलग पैटर्न में बनकर तैयार फिल्म लव दीवाना (LOVE DIWANA) छत्तीसगढ़ में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि 8 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश सिनेमाघरों और थियेटरों में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेशवासी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।

See also  बड़ी खबरः IAS जय प्रकाश मौर्य को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और गीत इस खास दिन होगा रिलीज, दर्शकों का इंतेजार खत्म
फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और गीत इस खास दिन होगा रिलीज, दर्शकों का इंतेजार खत्म

एक्शन स्टार दिलेश साहू (Action superstar Dilesh Sahu) के दमदार लुक को काफी सराहा जा रहा है, वहीं उनकी उम्दा कलाकारी दर्शकों की तालियां बटोरने को तैयार है। बहुत जल्द दर्शकों का इन्तेजार खत्म होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे परिवार समेत सिनेमाघरों में आएं और एक्शन, कॉमेडी और रोमांस (Action, Comedy & Romance) से भरपूर मसाला फिल्म का लुत्फ उठाएं। वहीं फिल्म की पूरी टीम ने दर्शकों से फिल्म को देखने का आग्रह किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।