नई संसद भवन में सुरंग से उपराष्ट्रपति आवास जाएगे PM, आम लोगों को मिलेगा राहत!
नई संसद भवन में सुरंग से उपराष्ट्रपति आवास जाएगे PM, आम लोगों को मिलेगा राहत!

नई दिल्ली। देश में संसद भवन को काफी अत्याधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। जिससे आम लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल नया संसद भवन में ऐसी सुरंग बनाई जा रही हैं जो अंडरग्राउंड (भूमिगत) रास्तों से ही प्रधानमंत्री आवास और उपराष्ट्रपति के घर तक जाएंगी। इससे अब आम जनता को प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के संसद जाने और वहां से वापस आने वाले काफिले के कारण परेशानी नहीं होगी।

आम लोग को नहीं होगी ट्रैफिक की परेशानी

दरअसल जब भी संसद का सत्र होता है तो प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति संसद जाते हैं तो सुरक्षा प्रबंधों के चलते यातायात को रोक दिया जाता है। दिल्ली में यातायात रोकने के कारण कई बार लंबे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, लेकिन नई संसद भवन में सुरंग के निर्माण के बाद VVIP मूवमेंट के चलते आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

See also  WHO के साथ मिलकर भारत ने लॉन्च किया M-Yoga App, अब दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में होगा योग का प्रसार

इन सुरंगों को बनाने का सीधा मतलब ये है कि प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति जैसी हस्तियों का काफिला ट्रैफिक को बाधित न करे और उनकी संसद में आवाजाही में सुनिश्चित हो सके।

सुरंग की खास बातें

  • सेंट्रल विस्टा की निर्माण योजना के अनुसार नया प्रधानमंत्री आवास और PMO साउथ ब्लॉक की तरफ आएगा।
  • नए VP चैंबर नॉर्थ ब्लॉक में होंगे और सांसदों के चैंबर उस तरफ होंगे, जहां ट्रांसपोर्ट और श्रम शक्ति भवन हैं।
  • ये सुरंग सिंगल लेन बनेगी क्योंकि इनका इस्तेमाल विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा ही किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति भवन से इस तरह के लिंक वाली सुरंग की आवश्यकता नहीं थी, यह नए संसद भवन के बिल्कुल नजदीक है और राष्ट्रपति की संसद में आना कम होता है और पहले से निर्धारित होता है।
  • आने वाले समय में VIP रास्तों का इस्तेमाल सिर्फ 26 जनवरी की परेड जैसे कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सिम्स के 38 डाक्टर्स आइसोलेट, कोरोना ओपीडी और वार्ड में दिखा असर