20 लाख की चोरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 घण्टों के अंदर पुलिस की हिरासत में आरोपी
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 20 लाख रुपये की चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को 24 घण्टों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से चोरी की रकम बरामद कर ली गई है। बुधवार की रात नगर में एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। जिसके बाद चोरों की यह करतूत CCTV में कैद हो गई थी।

चोरों ने ताला तोड़कर किया 20 लाख रुपये चोरी

बता दें, यह घटना सूरजपुर का है। जहां नगर पालिका से लगे संजय जनरल स्टोर में बीते रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे दराज में से करीब बीस लाख रुपये चोरी कर लिए थे। हालांकि पिछले दिनों हुई चोरियों का खुलासा नहीँ होने से पुलिस पर दबाव काफी था। शहर में बढ़ती चोरी की वारदात से पुलिस की रात्रि गस्त व पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।

See also  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी

CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

वहीं व्यापारी वर्ग भी लगातार ताले टूटने की घटना से भयभीत थे। सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी भी जांच-पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई थी। वहीं एसपी सूरजपुर ने दिन में घटना स्थल का मुआयना कर तीन थानों के टीआई सहित जिले के आला अफसरों की टीम को हर पहलू पर जांच करने का निर्देश दिया था।

शौक पूरा करने के लिए देता था चोरियों को अंजाम

जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी रामनाथ गोड़ तक पहुंच गई। जो पल्लेदारी का काम करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। इस दौरान आरोपी से 19, 24,000 रुपये बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना शौक को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दिया। जिसके मामले में वह जेल भी जा चुका है।

See also  CG Politics : एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, इस जिले में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित!

साथ ही हाल ही में उसने मनेन्द्रगढ़ रोड के शारदा गैरेज के सामने स्थित दुकान का ताला तोड़कर किराना सामाग्री की भी चोरी की थी। वहीं आरोपी ने 1-2 अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया था। इस चोरी के खुलासा में लगे टीम को आईजी सरगुजा आरपी साय ने इनाम देने की बात कही। साथ ही दुकानदार संजू जिंदिया ने भी उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मानित करते हुए पुलिस टीम को 51,000 रूपये देने की घोषणा की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।