AAYUDH Advance

टीआरपी डेस्क। एक ओर जहां कोरोना की दूसरी लहर के बीच अस्पताल में मरीजों को बिस्तर नहीं मिल पा रहा है, वहीं कोरोना के लिए असरकारक माने जाने वाले रेमडेसिविर इन्जेक्शन भी मरीजों को मिलना मुशकिल हो रहा हैं। ऐसे में ‘AAYUDH Advance’ नाम की दवा बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह दवा कोरोना के खिलाफ असरदार है।

इस दवा का अहमदाबाद के दो सरकारी अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रायल भी किया गया है और इसे कारगर पाया गया है। ट्रायल के दौरान पाया गया कि सिर्फ 4 दिनों के अंदर ही आयुध एडवांस लेने वाले मरीजों ने वायरस के संक्रमण को काफी हद तक कम कर दिया। आयुध एडवांस दवाई को राज्य सरकार के फूड एन्ड ड्रग्स कन्ट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन आयुर्वेद के जरिए प्रामाणिक भी किया गया हैं।

यही नहीं ट्रान्जिशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंसटीट्यूट डिपार्टमेन्ट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने आयुध एडवांस को रेमडेसिविर इंजेक्शन से भी 3 गुना ज्यादा कारगर माना है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. जिन COVID-19 रोगियों का इलाज ‘AAYUDH Advance’ से किया गया वे सभी COVID-19 नेगेटिव आए और बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ जैसे लक्षणों में बेहद सुधार देखा गया।

See also  Bharat Jodo Yatra : कश्मीर में 30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन, राहुल गांधी श्रीनगर में करेंगे ध्वजारोहण

इस दवा का पहला ह्यूमन ट्रायल अक्टूबर 2020 में एनएचएल नगर मेडिकल कॉलेज और SVPIMSR, एलिसब्रिज, अहमदाबाद में किया गया था। दूसरा ट्रायल जनवरी 2021 में GMERS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सोला, अहमदाबाद में किया गया था. पहले रिसर्च के दौरान माइल्ड सिम्पटम्स वाले COVID-19 रोगियों पर इसका प्रभाव परखा गया. पहले क्लिनिकल रिसर्च के सफल परिणामों के बाद बड़े ट्रायल किए गए। इसके बाद थोड़ा अधिक सिम्पटम्स वाले मरीज और बाद में ऐसे मरीज जिनको कोई गंभीर बीमारी है उनपर इसका परीक्षण किया गया।

इन रोगियों को दिन में चार बार AAYUDH एडवांस की डोज दी गई और वे केवल चार दिनों के भीतर ही ठीक हो गए। गुजरात में निर्मित ‘AAYUDH Advance’ लिक्विड बॉटल है. जिसमें 21 तरह के पौधों के अर्क शामिल हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ इन सामग्रियों को मानव इस्तमाल के लिए प्रभावी और सुरक्षित बताते हैं। इसका उपयोग 50,000 से अधिक लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस कंपनी के फिलहाल दो प्रोडक्ट हैं। कोरोना के मरीजों के लिए ‘AAYUDH Advance’ और परिवार के अन्य लोगों को सुरक्षित करने के लिए ‘AAYUDH Maintain’ का इस्तेमाल किया जा सकता है।

See also  कोरोना नियंत्रण के लिए फार्मासिस्टों की भी ली जाएगी सहायता... तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।