खुशखबरीः सोनू सूद ने कोरोना को दी मात, तस्वीर देख खुशी से झूम उठे फैंस
खुशखबरीः सोनू सूद ने कोरोना को दी मात, तस्वीर देख खुशी से झूम उठे फैंस

मुंबई। मनोरंजन जगत से पिछले काफी समय से सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं। इन सितारों के कोरोना निगेटिव होने की खबर फैंस को राहत देने वाली है।

हाल ही में गरीबों के मसीहा सोनू सूद का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी है। बता दें कि सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मास्क पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने दोनों हाथों से साइन बनाया है जिसपर निगेटिव लिखा है। उनके कोरोना निगेटिव होने की खबर से फैंस के बीच खुशियां छा गई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Big Breaking: अडानी के बाद एक और धमाके की तैयारी में Hindenberg, आ रही एक और रिपोर्ट