Cyber Crime : लॉकडाउन में किराना सामान मंगाने वाली महिला से ठग ने लूटे 2 लाख रुपए
Cyber Crime : लॉकडाउन में किराना सामान मंगाने वाली महिला से ठग ने लूटे 2 लाख रुपए

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के साथ ठगी का मामला भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी के तहत राजधानी रायपुर से एक ठगी की खबर सामने आ रही है।
दरअसल लॉकडाउन में रायपुर शहर के मिडिल क्लास परिवार पहले ही परेशान हैं। दूसरी तरफ ऑनलाइन ठगी करने वाले घर बैठे लोगों के फोन के जरिए उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।

रायपुर में अपने घर पर ही बुटिक चलाने वाली एक महिला इसी तरह की ठगी का शिकार हो गई। जिला प्रशासन ने किराना दुकानें 6 मई तक बंद करवा रखी हैं। महिला ने ऑनलाइन किराना सामान मंगवाने के लिए जियो मार्ट के नंबर पर कॉल किया और ये ठगों के जाल में फंस गईं। अब राजेंद्र थाने की पुलिस इनके मामले की छानबीन कर रही है। पिछले 24 घंंटे में इस तरह की ठगी का ये दूसरा बड़ा मामला है।

गूगल से ढूंढा जियो मार्ट का नंबर

साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली पायल जैन नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि गूगल पर इन्होंने जियो मार्ट का नंबर सर्च किया। इन्हें एक कस्टमर केयर नंबर- 8697754085 दिखा। महिला ने इस नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले जियो मार्ट से ही बात करने का दावा किया। फिर महिला का इलाका रेड जोन होना बताकर एनिडेस्क एप की लिंक भेजी। इस लिंक के जरिए ठगों ने महिला की अकाउंट डीटेल्स हासिल कर ली। महिला के SBI अकाउंट से कुल 2 लाख 4 हजार 477 रुपए निकाल लिए गए। महिला को ठगों ने 9674724196 नंबर से भी बातों में उलझाने के लिए कॉल किया था।

See also  CG Assembly Budget Session : विधानसभा में हंगामे के आसार, ED की कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष को घेर सकता है विपक्ष