संबित पात्रा
टूलकिट मामला: रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को भेजा नोटिस

टीआरपी डेस्क। टूलकिट मामलें में भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस आज शाम को संबित पात्रा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करेगी। पुलिस ने पात्रा को नोटिस भेजकर कहा कि वह शाम चार बजे खाली रहें।

ज्ञात हो कि शनिवार को कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने संबित पात्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। रायपुर पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पेश होने के लिए नोटिस भेजा। संबित पात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 ,505(1)BC ,469,188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से होगी पूछताछ

इस मामले में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बयान दर्ज करने के लिए 24 मई को उन्हें अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए नोटिस जारी किया है। टूलकिट’ मामले में भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ 19 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी।

See also  बड़ी खबर- Parliament Monsoon Session से पहले पीयूष गोयल चुने गए राज्यसभा में सदन के नेता

रायपुर के सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई । पात्रा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।  भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर भी टूलकिट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे।

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप

गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोरोना संकट के वक्त एक ‘टूलकिट’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की छवि बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान पीएम की छवि धूमिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने ऐसी किसी भी टूलकिट से इनकार किया है।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस तरह के मामले को उठाकर कोरोना के दौरान सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही को छुपाना चाहती है। कांग्रेस रिसर्च विंग के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि AICC रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर BJP फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। टूलकिट का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस मामले पर सुनवाई करेगी।

See also  IDEA Chairman : CEC ज्ञानेश कुमार करेंगे International IDEA की अध्यक्षता, 35 देशों के ग्लोबल डेमोक्रेटिक फोरम का नेतृत्व करेगा भारत…

टूलकिट मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसको लेकर वाकयुद्ध छिड़ा है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को नोटिस भेजा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…