मास्क न पहनने वालों की महिला पुलिस ने उतारी आरती, वायरल हुआ वीडियो

टीआरपी डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। कई राज्यों में इसे रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों को समझाया जा रहा है बिना काम बाहर न निकले। लेकिन कई लोग अब भी ऐसे हैं जो इतना सब होने के बाद भी पुलिस और सरकार की बात नहीं मान रहे है। इन्हीं लोगों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप बिना वजह बाहर निकलना बंद कर देंगे।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर जगह शेयर किया जा रहा है। जैसा कि इस वीडियो में देखा कुछ लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे और महिला पुलिस घूमने वाले लोगों को रोककर उनकी आरती उतार रही है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

मास्क लगा लो प्रभु मास्क लगा लो

इस वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘Mask Laga Lo Prabhu Mask Laga Lo’, क्योंकि वीडियो में जो लोग दिखाई दे रहे है वो बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे है।

See also  ब्रेकिंग: महापौर के भतीजे शोएब ढेबर ने मैट्स यूनिवर्सिटी में एक छात्र पर किया हमला, दहशत का माहौल

सेफ्टी को लेकर पहले भी आए है वीडियो

कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए रोज नए-नए वीडियो वायरल होते रहते है। जिसमें लोगों को बताया जाता है कि मास्क लगाना और हाथ धोना कितना जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…