CA Exam 2021: चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम्स का नया शेड्यूल जारी, इन तारीखों में होगी परीक्षा
CA Exam 2021: चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम्स का नया शेड्यूल जारी, इन तारीखों में होगी परीक्षा

नई दिल्ली।(ICAI CA Exam Schedule 2021) चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना है। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सभी परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीए फाउंडेशन (CA Foundation), सीए इंटर (CA Inter) और सीए फाइनल (CA Final) एग्जाम्स का नया शेड्यूल आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट icai.org पर जारी किया है।

सामान्य परिस्थितियों में सीए फाउंडेशन एग्जाम जून 2021 में लिया जाने वाला था। जबकि सीए इंटर और फाइनल एग्जाम्स मई 2021 में होने थे। कोविड-19 के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षाएं जुलाई 2021 में ली जाएंगी। किस कोर्स की परीक्षा किन तारीखों में होगी, पूरी डेटशीट आगे देखें।

CA Exam New Schedule

सीए फाउंडेशन कोर्स 2021 – 24, 26, 28 और 30 जुलाई 2021
सीए इंटर कोर्स ग्रुप 1 (ओल्ड स्कीम) – 6, 8, 10 और 12 जुलाई 2021
सी इंटर कोर्स ग्रुप 2 (ओल्ड स्कीम) – 14, 16 और 18 जुलाई 2021
सीए इंटर कोर्स ग्रुप 1 (न्यू स्कीम) – 6, 8, 10 और 12 जुलाई 2021
सीए इंटर कोर्स ग्रुप 2 (न्यू स्कीम) – 14, 16, 18 और 20 जुलाई 2021
सीए फाइनल कोर्स ग्रुप 1 (ओल्ड एंड न्यू स्कीम) – 5, 7, 9 और 11 जुलाई 2021
सीए फाइनल कोर्स ग्रुप 2 (ओल्ड एंड न्यू स्कीम) – 13, 15, 17 और 19 जुलाई 2021

See also  विजयादशमी में शामिल हुआ Rafale Jet, राजनाथ सिंह ने ओम बनाकर की शस्त्र पूजा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर