अभी अभी...LAC के करीब चीनी वायुसेना में हलचल, इंडियन एयर फोर्स के राफेल ने भरी उड़ान
अभी अभी...LAC के करीब चीनी वायुसेना में हलचल, इंडियन एयर फोर्स के राफेल ने भरी उड़ान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी के बीच पड़ोसी देश चीन ने LAC पर एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। दरअसल चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है, साथ ही भारतीय सीमा के करीब चीनी सेना ने युद्ध अभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास के बाद से ही भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में आ चुकी हैं।

खबर के मुताबिक भारतीय सीमा के पास चीनी वायुसेना के 20 लड़ाकू विमानों ने युद्ध अभ्यास में भाग लिया था। बता दें कि यह युद्ध अभ्यास उसी एयरबेस से किया गया जहां पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना ने अपने जवानों को मदद पहुंचाई थी।

एलएसी पर गरज रहे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा किसी भी हालात से निपटने के लिए व सुरक्षा व एहतियात के तौर पर उत्तरी सीमाओं में राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती की जा चुकी है। भारतीय सेना की नजर सीमा से सटे अहम एयरबेस पर है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान एलएसी पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं।

See also  भारत-चीन सीमा विवाद: मोल्डो में 12वें राउंड की कमांडर स्तर वार्ता कल, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स एरिया से डिसइंगेजमेंट पर हो सकती है चर्चा

दरअसल चीनी सेना ने हाल ही में अपने एयरबेस को अपग्रेड किया है। इसमें सैनिकों के रहने के लिए कैंप, रनवे की लंबाई, अतिरिक्त फौजों की तैनाती पर काम किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर