पंजाब में बढ़ेगी कैप्टन की मुश्किलें: बसपा-शिअद गठबंधन से नए युग की शुरूआत, बदलेंगे समीकरण
पंजाब में बढ़ेगी कैप्टन की मुश्किलें: बसपा-शिअद गठबंधन से नए युग की शुरूआत, बदलेंगे समीकरण

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को ऐतिहासिक करार देते हुए उम्मीद जाहिर की कि यह राजनीतिक पहल पंजाब में बहुप्रतीक्षित विकास और खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगी।

मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर पंजाब के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा, पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन यह एक नया राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही यहाँ राज्य में जनता के बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, वैसे तो पंजाब में समाज का हर तबक़ा कांग्रेस पार्टी के शासन में यहां व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है, जिससे मुक्ति पाने के लिए अपने इस गटबन्धन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी।

See also  फैसलाः मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

मायावती ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अकाली दल व बीएसपी के बीच आज हुए इस ऐतिहासिक गठबन्धन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए यहाँ सन् 2022 के प्रारम्भ में ही होने वाले विधानसभा आमचुनाव में इस गठबन्धन की सरकार बनवाने में पूरे जी-जान से अभी से ही जुट जाएं। इस गठबंधन से आने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम अरमिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।