'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' में किया काम, फिर चोरी करती पकड़ी गई दो एक्ट्रैस
'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' में किया काम, फिर चोरी करती पकड़ी गई दो एक्ट्रैस

मुंबई। मुंबई की आरे पुलिस ने टीवी सीरियल्स क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’ (Saavdhan India) और ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) में काम कर चुकी दो महिलाओं को लाखों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पेइंग गेस्ट बनकर दिया चोरी को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, दोनों अभिनेत्रियों ने रॉयल पाम्स सोसाइटी के पॉश इलाके में पेइंग गेस्ट के तौर पर आईं और कुछ ही दिनों बाद एक अन्य पेइंग गेस्ट महिला के लाखों रुपए चुराकर भाग गईं।

सोसाइटी में रहनेवाली एक पेइंग गेस्ट ने जब पुलिस से 3.28 लाख रुपए की चोरी की शिकायत की, तब पुलिस ने सुरभि श्रीवास्तव और मोहसीना शेख नाम की इस दोनों अभिनेत्रियों पर शक हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 50 हजार रुपए बरामद भी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में छोटी भूमिकाएं निभा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक महिलाओं ने बताया कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन और शूटिंग बंद होने की वजह से दोनों आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। इसलिए मौका मिलते ही उन्होंने रुपयों से भरा बैग चुरा लिया।

See also  जयस्तंभ चौक स्थित ज्वेलरी शोरूम में लाखों के गहने की चोरी, CCTV में आरोपियों की वारदात कैद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।