मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026 मंगल, 13 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Rajkumar College Raipur: राजकुमार कॉलेज रायपुर देश में चौथे और छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर, शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह को विज़नरी एजुकेशन लीडर अवार्ड • WRS Colony Ravan Dahan Raipur: डब्ल्यूआरएस कॉलोनी 101 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक आतिशबाजी बनेगी मुख्य केंद्र • CG SI Subedar Exam postponed: छत्तीसगढ़ में एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा • Chhattisgarh: राज्य सरकार ने बढ़ाया यात्री बसों का किराया, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, जानिए किसे मिली छूट और क्या है नई दरें… • Kalinga University: कलिंगा विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , विषय-विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार
छत्तीसगढ़

CGPSC News: सूबेदार और SI मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख पर आयोग ने क्या कहा?

CGPSC SI Mains Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा-2024 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। आयोग ने मंगलवार को जारी आदेश में परीक्षा टालने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, […]

CGPSC SI Mains Exam 2024 postponed, candidates awaiting new exam date in Chhattisgarh
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CGPSC SI Mains Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा-2024 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। आयोग ने मंगलवार को जारी आदेश में परीक्षा टालने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन स्पष्ट वजह नहीं बताई। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख की घोषणा का इंतजार करना होगा।

कब होगी CGPSC SI की मुख्य परीक्षा?

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मुख्य परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा की अगली समय-सारणी जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को नई तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

राज्योत्सव के बीच परीक्षा स्थगित होने की चर्चा

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन होना है। वहीं, CGPSC SI मुख्य परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक निर्धारित थी। ऐसे में दोनों आयोजनों की तारीखें एक-दूसरे से टकरा रही थीं।

राज्योत्सव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की जरूरत को देखते हुए इसे परीक्षा स्थगित होने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, CGPSC ने अपने आदेश में राज्योत्सव का उल्लेख नहीं किया है। इसलिए इसे परीक्षा स्थगित करने का आधिकारिक कारण नहीं माना जा सकता।

अभ्यर्थी कहां चेक करें नया अपडेट?

CGPSC SI मुख्य परीक्षा की नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नजर रखें। नई समय-सारणी जारी होने के बाद ही परीक्षा की अगली तारीख स्पष्ट होगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन