शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

3 स्कूल, 500 बच्चे और मुफ्त पोषण सहयोग, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ये खास पायलट प्रोजेक्ट

SaiSure Nutrition Program Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले चरण में रायपुर जिले के 3 शासकीय विद्यालयों के […]

SaiSure Nutrition Program launched for school children in Raipur Chhattisgarh
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

SaiSure Nutrition Program Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले चरण में रायपुर जिले के 3 शासकीय विद्यालयों के करीब 500 बच्चों को मुफ्त पोषण सहयोग दिया जाएगा।

इन 3 सरकारी स्कूलों से हुई शुरुआत

पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा और शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग देना है। इससे उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

बच्चों को वितरित किया गया साईंश्योर न्यूट्रिशन

कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूलों के शिक्षक, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम और अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन का वितरण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच रही सेवा

ट्रस्ट के अनुसार, वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की शुरुआत के पीछे जुलाई 2026 में हुई एक मुलाकात भी अहम रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर सद्गुरु मधुसूदन साईं से भेंट की थी। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

अन्य स्कूलों में होगा आरंभ

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पोषित बच्चा ही बेहतर सीख सकता है। रायपुर जिले में करीब 500 बच्चों के साथ शुरू किए गए इस पायलट कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन