बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

दिवाली तैयारियों के बीच झटका: अमूल ने घी-बटर महंगा किया, जानिए आपके किचन के बजट पर कितना पड़ेगा असर

Amul Ghee Butter Price Hike
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Amul ghee price hike Diwali 2026 : दिवाली त्योहार से पहले डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
  • कंपनी ने घी और बटर के दामों में 3 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया है।
  • अब अमूल के 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गई है।
  • वहीं, 100 ग्राम बटर पैक की कीमत 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये पहुंच गई है।

Amul ghee price hike Diwali 2026: दिवाली त्योहार से पहले डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने घी और बटर के दामों में 3 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया है।

अब अमूल के 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गई है। वहीं, 100 ग्राम बटर पैक की कीमत 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये पहुंच गई है।

क्यों बढ़ाए गए अमूल घी और बटर के दाम?

गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिसकी वजह से अमूल ब्रांड के घी की मांग तेजी से बढ़ी है। बढ़ोतरी मुख्य की वजह घी की बढ़ती डिमांड और सप्लाई में कमी को बताया गया है। कंपीन ने इसी वजह से बढ़ोतरी का फैसला किया। 500 ग्राम मक्खन की कीमत भी 15 रुपये बढ़ गई है, जिससे आधा किलो मक्खन अब 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये का हो गया है।

अमूल प्रोडक्टपहले की कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन)₹630₹680₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच)₹325₹345₹20
बटर (100 ग्राम पैक)₹63₹66₹3
बटर (500 ग्राम पैक)₹310₹325₹15

सितंबर 2025 में जीएसटी दरें घटने पर कम हुए थे दाम

इससे पहले सितंबर 2025 में सरकार ने जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया था। जिसके बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी उत्पादों की कीमतें घटाई थीं। उस समय 1 लीटर घी के कार्टन का भाव 650 रुपये से घटकर 610 रुपये और 5 लीटर का डिब्बा 3 हजार 275 रुपये से घटकर 3 हजार 75 रुपये हो गया था। वहीं 100 ग्राम बटर 62 रुपये से घटकर 58 रुपये तथा आधा किलो घी 305 रुपये से घटकर 285 रुपये का रह गया था।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन