Priyanka Kakkar Joins Congress: पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने अपने फैसले की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वह ऐसी दिल्ली चाहती हैं, जहां वह पली-बढ़ी हैं और उनके मुताबिक सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। प्रियंका कक्कड़ ने इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार।
‘हम सबने देखा कि असल में क्या हुआ’
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उस समय बंगला और कार नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में क्या हुआ, यह सभी ने देखा। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका यह बयान AAP छोड़ने की वजहों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका कक्कड़ लंबे समय तक AAP की प्रमुख आवाजों में शामिल रही हैं। वह पार्टी की ओर से टीवी डिबेट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगातार पक्ष रखती रही हैं। सितंबर 2026 में भी वह AAP की मुख्य प्रवक्ता के तौर पर पार्टी के कई मुद्दों पर बयान देती नजर आई थीं।
जानें कौन हैं प्रियंका कक्कड़?
प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख प्रवक्ताओं में रही हैं। अप्रैल 2023 में AAP ने उन्हें राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले वह पार्टी के संगठन और चुनावी अभियानों से भी जुड़ी रही थीं। प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता थीं। वह 30 सितंबर तक आम आदमी पार्टी की नेशनल प्रवक्ता के तौर पर टीवी डेबेट में हिस्सा लेते दिखी थी। बीते दो दिन से वह टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं ले रही थीं।



