हाथी की मौत पर गिरी अफसरों पर गाज, हटाए गए DFO, SDO और रेंजर , वनपाल और वन रक्षक सस्पेंड

रायपुर/सूरजपुर। सूरजपुर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा बीट में नर दंतैल (टस्कर) हाथी का शव सड़ी-गली हालत में मिलने के मामले में वन विभाग ने DFO डीपी साहू, प्रतापपुर SDO बीके लकड़ा, रेंजर प्रेम चंद्र मिश्रा को हटा दिया है। जबकि वनपाल विजय कुमार कुजूर और वन रक्षक मानसिंह सस्पेंड कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम में पता चला था कि आकाशीय बिजली गिरने से हाथी की मौत हुई। इतने दिनों तक शव पड़ा रहा और जानकारी नहीं होने पर कार्रवाई की गई।

वन मंत्री ने जताई थी नाराजगी

दरअसल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सूरजपुर के प्रतापुपर परिक्षेत्र में मृत मिले हाथी मामले में हुई लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। जिसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने तीन अधिकारियों को अचैट करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। DFO डीपी साहू को रायपुर मुख्यालय, SDO बीके लकड़ा और रेंजर प्रेम चंद्र मिश्रा को CCF ऑफिस अचैट किया गया है।

See also  SURAJPUR: स्वास्थ्य केंद्र में दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल, दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर