गजब: छत्तीसगढ़ में अब एक और मुख्यमंत्री, राजधानी रायपुर में लगे पोस्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफसरों के कारमानों की कोई मिसाल नहीं। अब सहकारिता विभाग के पोस्टर में विभागीय मंत्री प्रेमसाय सिंह को मुख्यमंत्री बता दिया गया। हैरानी वाली बात तो ये है कि ये पोस्टर राजधानी रायपुर में एपेक्स बैंक के प्रवेश द्वार पर  एक होर्डिंग में लगाई गई थी।

पोस्टर अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगाए गए थे, जिसमें सहकारिता मंत्री डा प्रेमसाय सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लगाई गई । पोस्टर में प्रेमसाय सिंह को मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर पर बवाल मचा तो आनन-फानन में गलती सुधारी गई। पोस्टर में उनके नाम के साथ मंत्री लिखा गया।

बता दें कि इस तरह के पोस्टर लगाए जाने की यह प​हली घटना नहीं है इससे पहले भी कोरोना वैक्सीनेशन के प्रमाण पत्र पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बताया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  नरवा-गरवा, घुरवा-बारी योजना के अवलोकन के बाद लगी सीएम की चौपाल